Official Blog of Ambrish Shrivastava: शयन के जरूरी नियम

Saturday, May 22, 2021

शयन के जरूरी नियम

1. सूने तथा निर्जन घर में अकेला नहीं सोना चाहिए। "देव मन्दिर" और #श्मशान में भी नहीं सोना चाहिए - "#मनुस्मृति"
2. किसी सोए हुए मनुष्य को *अचानक* नहीं जगाना चाहिए - "#विष्णुस्मृति"
3. विद्यार्थी, नौकर औऱ द्वारपाल, यदि ये अधिक समय से सोए हुए हों, तो *इन्हें जगा* देना चाहिए - "#चाणक्यनीति"



4. स्वस्थ मनुष्य को आयुरक्षा हेतु #ब्रह्ममुहुर्त में उठना चाहिए। *(देवीभागवत)* बिल्कुल *अँधेरे* कमरे में नहीं सोना चाहिए - "#पद्मपुराण"
5. *भीगे* पैर नहीं सोना चाहिए। *सूखे पैर* सोने से लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है। *(अत्रिस्मृति)* टूटी खाट पर तथा *जूठे मुँह* सोना वर्जित है - "#महाभारत"
6. "नग्न होकर/निर्वस्त्र" नहीं सोना चाहिए -"#गौतम_धर्म_सूत्र"
7. पूर्व की ओर सिर करके सोने से #विद्या, पश्चिम की ओर सिर करके सोने से *प्रबल चिन्ता*, #उत्तर की ओर सिर करके सोने से *हानि व मृत्यु* तथा #दक्षिण की ओर सिर करके सोने से *धन व आयु* की प्राप्ति होती है - "आचारमय़ूख"
8. दिन में कभी नहीं सोना चाहिए। परन्तु "#ज्येष्ठ_मास" में दोपहर के समय 1 मुहूर्त (48 मिनट) के लिए सोया जा सकता है। (दिन में सोने से रोग घेरते हैं तथा आयु का क्षरण होता है)
9. दिन में तथा *सूर्योदय एवं सूर्यास्त* के समय सोने वाला रोगी और दरिद्र हो जाता है - "#ब्रह्मवैवर्तपुराण"
10. सूर्यास्त के एक प्रहर (लगभग 3 घण्टे) के बाद ही शयन करना चाहिए।
11. बायीं करवट सोना स्वास्थ्य के लिये हितकर है।
12. दक्षिण दिशा में *पाँव करके कभी नहीं सोना चाहिए। यम और दुष्ट देवों* का निवास रहता है। कान में हवा भरती है। *मस्तिष्क* में रक्त का संचार कम को जाता है, स्मृति- भ्रंश, मौत व असंख्य बीमारियाँ होती है।
13. हृदय पर हाथ रखकर, छत के "पाट या बीम" के नीचे और पाँव पर पाँव चढ़ाकर निद्रा न लें।
14. शय्या पर बैठकर "खाना-पीना" अशुभ है।
15. सोते सोते "पढ़ना" नहीं चाहिए। (ऐसा करने से नेत्र ज्योति घटती है )
16. ललाट पर "तिलक" लगाकर सोना "अशुभ" है। इसलिये सोते समय तिलक हटा दें।
इन १६ नियमों का अनुकरण करने वाला यशस्वी, निरोग और दीर्घायु हो जाता है।
नोट :- यह सन्देश जन जन तक पहुँचाने का प्रयास करें। ताकि सभी लाभान्वित हों

No comments: